मैगरा थाना परिसर में बुधवार को थाना अध्यक्ष के द्वारा शांति समिति की की गई बैठक

in #duamriya2 years ago

शांति समिति की बैठक ।

मैगरा थाना के प्रांगण में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक बुधवार को सम्पन्न हो गया।बैठक मे शांति समिति में दुर्गा पूजा में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।आस पास शराब बिक्री पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसे बिहार में पहले से ही शराब बंदी है।थाना प्रभारी राज किशोर सिंह ने कहा कि कोई भी असमाजिक व्यक्ति किसी भी तरह का गैर कानूनी कार्य नहीं करेगा।क्षेत्र में शांति बहाली के लिए पुलिस सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।किसी भी तरह की सूचना थाना को दे सकते है।असमाजिक तत्वों पर पूरी तरह नजर रखी जा रही हैं।नाच गाने,सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए प्रशासन से अनुमति लेना पड़ेगा।इस बैठक में अवर निरीक्षक रामाशीष सिंह,डूमरिया अंचलाधिकारी कौशर ईमाम,पिंकू लाल,शिवा सिंह,महेंद्र दास, अरुंजय पंडित,मुकेश पाठक,दिलीप पाठक,संजय मिश्रा इत्यादि उपस्थित हुए।IMG-20220928-WA0060.jpgIMG-20220928-WA0061.jpgIMG-20220928-WA0057.jpgIMG-20220928-WA0056.jpgIMG-20220928-WA0059.jpg