Drought In Jharkhand- 15 अगस्त के बाद पूरा झारखंड आकाल क्षेत्र घोषित होगा: मंत्री

in #drought2 years ago

images (83).jpeg
रांची- झारखंड विधानसभा में सुखाड़ पर चर्चा का जवाब देते हुए कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि राज्य में जिस तरह का वर्षापात हुआ है वह चिंता का विषय है। सरकार भी इसको लेकर चिंतित है। पिछले कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री के साथ इस विषय पर चर्चा हुई है। सुखाड़ की पहली बार स्थिति नहीं बनी है। पहले भी झारखंड सुखाड़ और अकाल की चपेट में रहा। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक नहीं कई बैठकें की हैं। कृषि विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री और आपदा प्रबंधन विभाग को स्थिति से अवगत करा दिया गया है। अबतक 6 लाख 89 हजार हेक्टेयर भूमि पर फसल का आच्छादन हुआ है, जबकि राज्य में कृषि योग्य भूमि 27 लाख हेक्टेयर है। यानी हमलोग अबतक 35 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किये है।