भ्रष्टाचार की हद..तहसील ने जारी किया मृतक का आय-निवास प्रमाण पत्र

in #document2 years ago

भ्रष्टाचार की हद..तहसील ने जारी किया मृतक का आय-निवास प्रमाण पत्र।
तहसील की ओर से मृतक का आय व सामान्य निवास प्रमाण जारी कर दिया गया। प्रकरण सामने आने के बाद तहसील प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया गया कि नगर से सटे बेगमाबाद बुदाना गांव निवासी 40 वर्षीय वीरेन्द्र सिंह पुत्र पन्ना लाल मजदूर थे। बीते 6 मई 2022 को उनकी मौत हो गई थी। ग्राम पंचायत बेगमाबाद बुदाना की ओर से उनका मृत्यु प्रमाण पत्र भी बन चुका है। मगर मोदीनगर तहसील की ओर से मृतक वीरेन्द्र ‌सिंह का 48 हजार रूपये वार्षिक आय का प्रमाण पत्र तथा उनके पते का सामान्य निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। सामान्य निवास प्रमाण पत्र 29 अगस्त 2022 को तथा आय प्रमाण पत्र 2 सितंबर 2022 को जारी किया गया।
फर्जी प्रमाणपत्र वायरल होने के बाद तहसील प्रशासन में हडकंप मच गया। अधिकारी मामलें की लीपापोती में लग गए। तहसील अ‌धिकारियों ने वीरेन्द्र सिंह के प‌रिजनों से पूछताछ की तो उन्होने जानकारी से इंकार कर दिया।
एसडीएम ने कहा- लेखपाल पर होगी कार्रवाई
अब प्रशासन जनसेवा केन्द्र और संबंधित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रहा है। एसडीएम शुभांगी शुक्ला का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रमाण पत्र निरस्त कराकर जनसेवा केन्द्र तथा संबंधित लेखपाल के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।Screenshot_2022-09-09-18-36-37-57_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817.jpg

Sort:  

ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाही हो

आपकी अंतिम 6 दिनों की सभी खबरें लाइक कर दी हैं

Like

Like my post follow me