तालाबों की खोदाई के साथ सुंदरीकरण पर भी जोर

in #dm2 years ago

औरैया: जल संचयन व संरक्षण जरूरी है। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2021 में जनपद में मनरेगा के तहत 112 तालाबों का लक्ष्य दिया गया था। इस साल ‘अमृत सरोवर’ के तहत 75 तालाब खोदे जाने हैं। प्रशासन की ओर से कवायद शुरू करा दी गई है। यहां पर नए तालाबों के साथ ही पुराने तालाब की बदरंग तस्वीर को बदला जा रहा शहर, कस्बा के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव के संकट को दूर करने का कार्य जिले में मानसून सत्र को देखते हुए हर साल किया जाता है। पिछले साल चिह्नित तालाबों की खोदाई का कार्य मनरेगा के तहत किया जाना था। जनपद में ब्लाकवार 112 तालाबों की खोदाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया। वित्तीय स्वीकृति 95 तालाबों को लेकर हुई। खंड व ग्राम विकास अधिकारी से प्रशासनिक अधिकारियों ने खोदे जा चुके तालाबों और उनकी वर्तमान तस्वीर को लेकर रिपोर्ट जुटाने का कार्य किया। यहां पर ग्राम पंचायत बबीना सुखचैनपुर के अलावा अछल्दा की ग्राम पंचायत सल्हूपुर में तालाब की दशा ठीक नहीं मिली। 15_05_2022-15aur_7_15052022_303_22714361_163650.jpg

Sort:  

जब wortheum news में लाइक करने पर ही एक दूसरे का फायदा तब हमने आपको लाइक ओर फॉलो किया है प्लीज़ आप भी हमे लाइक ओर फॉलो करें।🙏