सतीष यादव बने जिला कांग्रेस महासचिव

सतीष यादव बने जिला कांग्रेस महासचिव
IMG-20220519-WA0011.jpg
सीहोर। सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी की नवीन जिला कार्यकारिणी दिनांक 17 मई 2022 को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुमति व स्वीकृति पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.बलवीर तोमर के द्वारा घोषित की गई। जिसमें जिला कांग्रेस के अति महत्वपूर्ण पद पर प्रथम स्थान पर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं स्वतंत्र पत्रकार सतीष यादव को जिला कंाग्रेस कमेटी के महासचिव नियुक्त किया गया है। सतीष यादव व साथियों द्वारा वर्तमान में कांग्रेस की सदस्यता अभियान में सर्वाधिक कांग्रेस के सदस्य बनाये हैं। इसके पूर्व में कांग्रेस में सतीष यादव ने व्यक्ति प्रेरक के रूप में सर्वाधिक सदस्य बनायें सदस्य बनायें। सतीष यादव पूर्व में तीन बार एनएसयूआई जिलाध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री एवं युवक कांग्रेस जिला संयोजक व महामंत्री मध्यप्रदेश यूवक कांग्रेस रहे हैं। साथ जिला कांग्रेस कमेटी में जिला उपाध्यक्ष व जिला सचिव भी रहे हैं। साथ ही सतीष यादव वरिष्ठ अधिवक्ता होकर स्वतंत्र पत्रकार भी है और यादव समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। इनकी इसी कार्यशैली एवं कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित भावना के साथ कार्य को दृष्टिगत रखते हुए श्री यादव को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। सतीश यादव ने राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष सहित सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। श्री यादव को बधाई व शुभकामनाऐं देने वालों में प्रमुख रूप से चैतन शर्मा सरपंच मोगरा फूल, दिनेश पटेल, अर्जुन परमार सरपंच अल्हादाखेड़ी, देवीसिंह यादव सरपंच धबोटी, अनुराग यादव, डॉ.अफसर मलिक, अकरमलाला, बनपसिंह वर्मा, मनोज वर्मा, असलम सरपंच छोटा मुण्डला, विजय छाया, घनश्याम यादव, नारायण यादव, अतुल यादव, मोहित यादव, साहिब यादव, सुदांशु सिसोदिया, जगदीश नाथ, सक्षम यादव, हनीफ खाँ, कुतुबुद्दीन शेख, मुकेश ठाकुर, सुखराम मीणा, प्रीतम वर्मा, अजीज खाँ, ठाकुर सुमेरसिंह, कमल सिंह आदि शामिल हैं।