महिला उत्पीड़न पर भी कुछ बोले भाजपा महिला नेत्रीयाँ-पंकज शर्मा

मध्यप्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों पर भी कुछ बोले भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं पदाधिकारी महिला नेत्रीयाँ-पंकज शर्मा

सीहोर। जिला IMG-20220515-WA0000.jpgकांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग सीहोर के एक होटल में चल रहा है। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा वानती श्रीनिवासन, केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा माया नरोलिया सहित भाजपा के सभी प्रमुख महिला पदाधिकारी नेता शामिल हो रही है। पंकज शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश लगातार महिला अपहरण, बलात्कार एवं महिलाओं पर हिंसा के मामले में देश में नम्बर वन बना हुआ है। ऐसे में मुख्यमंत्री के गृह जिले में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग में शामिल महिला नेत्रीयों द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर कोई चर्चा ना करना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। श्री शर्मा ने कहा कि अभी हाल ही में एक रेप पीडि़ता के परिजनों से इन्दौर आकर तमिलनाडू के डीएमके पार्टी के सांसद डीएनवी सेंथिल कुमार ने मुलाकात की थी तथा उसके परिवार को एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता भी दी थी। तमिलनाडू के एक सांसद का इन्दौर आकर रेप पीडि़ता की मदद करना मीडिया में भी सुर्खियाँ बना था। चुकिं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा वानती श्रीनिवासन भी तमिलनाडू की रहने वाली है,क्या वह महिला अत्याचारों पर कुछ बात रखेंगी। क्योंकि उन्ही के राज्य के सांसद ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय इन्दौर में रेप पीडि़ता के परिजनों मिलकर तथा उनकी मदद कर लिया था। भाजपा महिला मोर्चा क्या वाकई में महिला अत्याचारों के प्रति संवेदनशील है या सिर्फ होटल में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित कर आयोजन के फोटोसेशन कराकर उनको मीडिया के माध्यम से प्रचारित कर चर्चा में बने रहने को ही भाजपा महिला मोर्चा महिला सशक्तिकरण मानता है। श्री शर्मा ने भाजपा की जिम्मेदार महिला पदाधिकारियों से मध्यप्रदेश में बढ़ रहे महिला अत्याचारों के विषय में कोई संवेदनशील बयान देने तथा इन्दौर जाकर उस रेप पीडि़ता के परिजनों से मिलकर उनकी सहायता करने की मांग की है। साथ ही श्री शर्मा ने कहा कि यदि भाजपा नेत्रियाँ ऐसा नही करती है तो उनके महिला प्रेम को केवल एक दिखावा माना जावेगा।

Sort:  

जय हो

Nice