मंडला की 5 जनपदों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव संपन्न

in #district2 years ago

Ghugri (1).jpg

  • बिछिया, मोहगांव में कांग्रेस, मवई, नैनपुर में भाजपा और घुघरी में गोंगपा प्रत्याशी अध्यक्ष निर्वाचित

मंडला। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद राजनीतिक के गुणा भाग के बीच बुधवार को जिले की पांच जनपदों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जिसमें बिछिया व मोहगांव में कांग्रेस, मवई व नैनपुर में भाजपा ने अध्यक्ष पद हासिल किया है तो वहीं घुघरी में गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की है। निर्वाचन के दूसरे चरण में मंडला, नारायणगंज, बीजाडांडी और निवास जनपद पंचायत में आज 28 जुलाई को जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव होंगे।

  • बिछिया जनपद में कांग्रेस काबिज :
    बिछिया जनपद में कांग्रेस प्रत्याशी शकुना उइके अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं, उन्हें 16 मत प्राप्त हुए हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी को 7 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की ही अर्चना पटैल निर्वाचित हुई।

  • घुघरी में अध्यक्ष गोंगपा तो उपाध्यक्ष पद कांग्रेस को :
    घुघरी जनपद में अध्यक्ष पद पर गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी की जनिया बाई निर्वाचित हुई हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के सिहारे करचाम विजयी हुई।

  • मवई जनपद में भाजपा का कब्जा:
    मवई जनपद में भाजपा की मनीषा मरकाम अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। मतों की गणना में प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी सुशीला तेकाम के साथ 8-8 मतों से बराबर रहने पर दोनों के बीच टॉस हुआ, जिसमें मनीषा मरकाम विजयी घोषित हुई। उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की विजया लवकुश राय निर्वाचित हुई हैं।

  • मोहगांव जनपद में कांग्रेस का कब्जा:
    मोहगांव में कांग्रेस के गत सिंह भवेदी अध्यक्ष निर्वाचित हुए उन्हें 7 मत प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी बोध सिंह को 5 मत प्राप्त हुए। तो वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के शिवकुमार मिश्रा (अड्डू भैया) निर्वाचित हुए उन्हें 8 मत प्राप्त हुए तो वही भाजपा प्रत्याशी रूपेंद्र खरगरे को 4 मत प्राप्त हुए।

  • नैनपुर जनपद अध्यक्ष पद पर भाजपा विजयी :
    नैनपुर जनपद पंचायत से ओमवती उईके 1 वोट के अंतर से अध्यक्ष चुनी गई। ओमवती मंडला विधायक देव सिंह उइके (भाजपा) की बेटी हैं। उपाध्यक्ष पद पर अमरेंद्र सिंह राजपूत (पप्पू पटैल) विजयी घोषित हुए हैं।

Sort:  

9 दिन नवरात्रि के और अब 9 दिन वार्दियम के शेष ।
अब अपने सपनो को पूरा करने के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है।
सपनो को पूरा करने के लिए खूब लाईक करे, कामेंट करे, तभी तो आप सभी के सपने पूरे होगे।
एक्सचेंज में आने से पहले ज्यादा से ज्यादा क्वाईन बना ले।
🙏🙏🙏🙏

https://wortheum.news/@sumitgarg#
Please follow me and like my News 👆👆👆

https://wortheum.news/@sumitgarg#
Please follow me and like my News 👆👆👆