एक लक्ष्य एक संकल्प भारतीय जनता पार्टी की नगरीय निकाय में विजय- भीष्म दिवेदी

in #district2 years ago

BJP 1.jpeg

  • जिला चुनाव संचालन समिति, जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

मंडला. मंडला की दो नगरपालिका तीन नगर पंचायत के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित हो इसके लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को एक लक्ष्य और एक संकल्प के साथ मिलकर कार्य करते हुए भाजपा की जीत का परचम लहराना है, यह बात चुनाव संचालन समिति एवं जिला पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म दिवेदी ने व्यक्त किया। श्री दिवेदी ने बूथ स्तर के चुनाव कार्यक्रम की पूरी रणनीति तैयार कर शीघ्र ही कार्यकर्ताओं के लिए चुनाव कार्य विभाजित करने का जिक्र किया। इस अवसर पर विधायक श्री देव सिंह सैयाम ने नगरीय निकाय चुनाव के विषय में आपने सुझाव साझा करते हुए कहा कि जिले की पूरी टीम इस चुनाव में अपना योगदान देकर भाजपा को विजयी बनाएं।

BJP 2.jpeg

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि पार्षद पद हेतु जिले की नगर पालिका नगर पंचायत से प्राप्त सभी आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला महामंत्री भगवती श्रीधर नीरज मरकाम पूर्व जिलाध्यक्ष बाल किशन खंडेलवाल रोचीराम गुरवानी विजेंद्र कोकडिय़ा राजेश पाठक अंजनी तिवारी, महेश विश्वकर्मा सहित थामन बऱमैया निकाय चुनाव संचालन समिति के अन्य सदस्य और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Sort:  

Parivarvad aur aapsi madhur ko dur rakha Gaya to chunav paksh mein honge