महिला शक्ति ने लहराया परचम पंचायत चुनाव में ,शहपुरा

in #dindori2 years ago

20220608_093641.jpg
महिला शक्ति ने लहराया परचम:-मोहराकला में सरपंच सहित 10 पंच निर्विरोध अभ्यर्थी,बरगांव में भी सरपंच के लिये मात्र एक नामांकन..
20220608_093606.jpg

शहपुरा। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के दौर में सभी गांवों में पंच सरपंच पद के लिए अभ्यर्थियों की होड़ लगी हुई है वहीं शहपुरा जनपद पंचायत के मोहराकला गांव में ग्रामीणों ने आपसी समन्वय से सरपंच व 10 पंचों के लिए एक एक नामांकन कराया है। यहां इन पदों के लिए एकमात्र नामांकन होने से निर्विरोध की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों ने आपसी सहमति व सूझबूझ का परिचय दे समन्वय का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है।यहां जयंती बाई वरकड़े का नामांकन ही सरपंच के लिए डाला गया था।
इसी तरह शहपुरा जनपद के ही बरगांव पंचायत में गुड्डी बाई के रूप में एकमात्र नामांकन सरपंच के लिए डाला गया।
मोहराकला ने तो महिला सशक्तिकरण का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है 50 प्रतिशत आरक्षण की जगह यहाँ शत प्रतिशत कमान महिलाओ को देने का निर्णय लिया है। मोहराकला गांव में बैठक कर आपसी सहमति बना,सभी एकमत हो,चुनाव मे शाशन की राशि के खर्च को रोकने,महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से निर्णय लिया गया।

Sort:  

Sir sardh sir ne Mera number maga tha 8923157078 ha mera number sar meri ak problem hai ki mere me redem ka option nahi ata ha |sir kya aap apna mobile number de sakte hai please please 🙏🏻🙏🏻 please 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻 please please please please

मातृशक्ति को शत् शत् नमन