नर्मदा के बीच टापू पर जलस्तर बढ़ने से फंसे, पेड़ पर चढ़कर दोनों ने बचाई जान

in #dindori2 years ago

सचेत किया, फिर भी नहीं माने दंपति: , नर्मदा के बीच टापू पर जलस्तर बढ़ने से फंसे, पेड़ पर चढ़कर दोनों ने बचाई जान टीम ने किया रेस्क्यू
Picsart_22-08-22_12-13-13-558.jpg

जिले में चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नर्मदा में आई बाढ़ से एक दंपति मुसीबत में पड़ गया था। नर्मदा नदी में आई बाढ़ के चलते मेहंदवानी थाना क्षेत्र के गांव डोकरघाट के पास दंपती नर्मदा नदी के बीचों बीच टापू में फंस गए। बताया गया कि सबनू बैगा और उसकी पत्नी नर्मदा नदी के बीच टापू में खेती करते हैं। दोनों को जैसे ही जलस्तर बढ़ा, तो अलर्ट किया गया। अलर्ट के बाद भी वह नहीं लौटे। दंपति पेड़ में चढ़कर बैठे हुए थे।

गौरतलब है कि जिले भर में 48 घंटे से झमाझम वर्षा होने से नदी नाले उफान पर आ गए हैं। नर्मदा नदी रविवार की सुबह से ही खतरे के निशान के ऊपर थी। इस दौरान सचिव राजा राम ने कहा कि चार दिन पहले पूरे ग्राम पंचायत में विलगढा बांध का गेट खुलने की सूचना देकर ग्रामीणों को नदी नालों से दूर रहने को कहा गया था।
Picsart_22-08-22_12-14-08-485.jpg
नर्मदा के पास दंपति कर रहे खेती फंसे दंपति के बेटे नरेश ने कहा कि माता पिता पूरा समय ग्वारी में रहते थे। नर्मदा किनारे खेती करते थे, लेकिन अचानक जल स्तर बढ़ने के कारण दोनों फंस गए। दोनों वहीं झोपड़ी के किनारे पेड में चढे गए। बताया गया कि दोनों किनारे पेड़ में चढ़े गए। बताया गया कि दोनों पति पत्नी 12 महीने से नर्मदा के पास ही झोपड़ी बना कर रहते हैं और खेती करते थे। टीमें उनको निकालने का प्रयास किया गया।

टीम ने नाव के सहारे पहुंचकर दंपति को बाहर

निकाला

सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, एसडीएम काजल जावला सहित अन्य विभागीय अमला मौके पर पहुंच गया। रविवार को रात हो जाने के कारण कोई बचाव कार्य नहीं हो पाया, लेकिन अमला अपनी तैयारियों में जुटा रहा। सोमवार की सुबह सुबह एक दल नाव के सहारे वहां पहुंचा और दंपति को सुरक्षित टापू से बाहर ले कर आए।