महिलाओं ने पुत्रों की दीर्घायु के लिए रखा हलछठ व्रत*

in #dindori2 years ago

20220817_174511.jpg
समनापुर - जनपद मुख्यालय समनापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में हलछठ का पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। हलछठ का व्रत माताओं द्वारा पुत्रों की दीर्घायु के लिए रखा गया और विधि-विधान से हलछठ की पूजा अर्चना की गई। हलषष्ठी व्रत में महिलाओं ने सुबह से ही स्नानादि आदि से निवृत होकर नित्यक्रम करने के पश्चात हलषष्ठी व्रत धारण करने का संकल्प उत्तराभिमुख होकर किया। बलराम जयंती पर होने वाले इस पर्व पर हल की पूजा अर्चना होती है।
गौरतलब है कि हलछठ पूजा के लिए सुबह बाजार में महिलाएं पूजा की सामग्री खरीदती हुई देखी गई। वहीं पूजा के लिए महिलाएं सुबह के समय पलाश, कांस एवं कुश के नीचे भगवान शिव पार्वती स्वामी कार्तिकेय एवं गणेश जी की मूर्ति स्थापित करके धूप दीप पुष्प आदि से भक्तिभाव से पूजन किया। इस दौरान महिलाओं ने ठिंगरिया-मुंगरिया की प्रचलित कहानियां सुनी और कथा का वाचन किया। हलछठ पर्व के तहत बाजार में चहल-पहल रही। पूजा अर्चना के बाद उपवास रखने वाली माताओं ने अपने पुत्रों के दीर्घायु और भलाई की कामना की।

Sort:  

शानदार खबर