ओडिशा से जबलपुर ले जाया जा रहा 72 किलो गांजा पकड़ा, दो आरोपित गिरफ्तार

in #dindori2 years ago

20220825_150710.jpg
डिंडौरी। कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से चार पहिया वाहन में गांजा परिवहन करते हुए जब्त किया है। गुरुवार को कोतवाली थाने में पत्रकारों को पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि अमरकंटक से डिंडौरी की तरफ आ रही सफेद रंग की क्रेटा कार में अवैध रूप से गांजा की तस्करी की जा रही है। मौके पर पुलिस टीम द्वारा बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी की गई। मुखबिर द्वारा बताई गई क्रेटा वाहन क्रमांक सीजी 07 बीजे 6377 आने पर उसे रोककर उसमें बैठे चालक व एक अन्य व्यक्ति से पूछताछ की गई।
वाहन चालक विशाल कुमार पिता स्व. जोगेन्द्र ब्रम्हवंशी उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 18 कटनी थाना एनकेजे जिला कटनी व पास बैठे व्यक्ति का नाम उमेश सिंह पिता रामावतार राठौर उम्र 26 वर्ष निवासी महुदा थाना जैतहरी जिला अनूपपुर का होना बताया गया। वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की में पन्नी व खाकी रंग के सेलो टेप से कवर किये हुये पैकेटों में मादक पदार्थ गांजा पाया गया। वाहन के अंदर दो नग वाहन की नम्बर प्लेट जिस पर ओडी 02 एक्यू 1164 लिखे थे। ओडिशा राज्य में वाहन में लगाने के लिए नम्बर प्लेट बनाना बताया गया। उक्त क्रेटा वाहन से जब्त कुल गांजा 71.540 किलोग्राम कीमत सात लाख 15 हजार 400 रूपये बताई गई।

क्रेटा वाहन कुल कीमती 14 लाख रुपये है। आरोपितों के कब्जे से जब्त गांजा, कार व नगदी का मूल्य 21 लाख 20 बीस हजार 400 है। आरोपितों के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। बताया गया कि आरोपितो द्वारा मादक पदार्थ गांजा की व्यवसायिक दृष्टि से अवैध रूप से तस्करी व परिवहन किया जाता है। प्रेसवार्ता में एएसपी जगन्नाथ मरकाम, एसडीओपी आकांक्षा उपाध्याय मौजूद रही। कार्रवाई में थाना प्रभारी सीके सिरामें, एसआई मनोज त्रिपाठी, एसआई स्वाती शर्मा, एएसआई सुधीर पटैल, प्रधान आरक्षक राजाराम आर्मी, आरक्षक देवेन्द्र पटले, विकास सूर्या, दीपक उईके, संतोष धुर्वे, नितेश दुबे, अजय चादव, सुनील मरावी, विजय मेरावी, मनोज सिंह, महिला आरक्षक दीपमाला नागले, भगवती रावत सहित अन्य पुलिस स्टाफ शामिल रहा। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की बात कही है।

Sort:  

लाइक जरूर करे