किसानों ने डिंडौरी मंडला मार्ग पर किया चक्काजाम

in #dindori2 years ago

25_07_2022-25din_4_m.jpg
डिंडौरी । जिले में यूरिया की कमी लंबे समय से बनी हुई है। खरीफ सीजन में किसानों को वर्तमान में यूरिया की काफी आवश्यकता है, लेकिन यूरिया न मिलने के चलते किसान परेशान हैं। परेशान किसानों ने सोमवार की दोपहर एक बार फिर मंडला बस स्टैंड खाद गोदाम के सामने डिंडौरी मंडला मार्ग पर चका जाम कर दिया। सूचना मिलते ही यातायात का अमला मौके पर पहुंच गया और ग्रामीण किसानों को समझाइश देना शुरू किया। किसानों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें खाद की जरूरत है लेकिन यूरिया उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वे पिछले कई दिनों से गोदाम के चक्कर काटने मजबूर हैं। किसानों ने बताया कि उन्हें टोकन भी दिए गए हैं, लेकिन निर्धारित तिथि में आने के बाद भी उन्हें यूरिया नहीं मिल रहा है। गोदाम प्रभारी ने बताया कि जिले में यूरिया की कमी है और सबसे अधिक मांग यूरिया की ही किसान कर रहे हैं। इस संबंध में उपसंचालक कृषि अश्वनी झारिया ने बताया कि मंडला के चिरईडोंगरी और जबलपुर के कछपुरा में रेक लग गया है। दोनों स्थानों से लगभग पांच पांच मैट्रिक टन यूरिया जल्द ही डिंडौरी पहुंचेगा। उसके बाद किसानों को यूरिया उपलब्ध हो पाएगा। यातायात पुलिस की समझाइश के बाद दोपहर लगभग ड़ेढ बजे से लगा जाम ढ़ाई बजे समाप्त हो गया।

Sort:  

Nice