झमाझम वर्षा से मौसम हुआ सुहाना

in #dindori2 years ago

20220809_215829.jpg
डिंडौरी- जिला मुख्यालय सहित समनापुर में मंगलवार की दोपहर और फिर शाम को हुई झमाझम वर्षा से मौसम सुहाना हो गया। वर्षा से मौसम में ठंडक आ गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ छुटकारा मिला। सुबह से मौसम साफ रहा और धूप भी निकली रही। दोपहर लगभग तीन बजे के आसपास अचानक आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चली। कुछ ही देर में झमाझम वर्षा शुरू हो गई जो लगभग 15 मिनट जारी रही। वर्षा का दौर थमने के बाद धूप निकल आई। शाम साढ़े चार बजे के आसपास एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ और आसमान में बादल छाने के साथ हवाएं चलीं,वहीं समनापुर में रात्रि 9 बजे वर्षा शुरू हो गई जो लगभग एक घंटा तक जारी रही।