तहसीलदार को 51 तिरंगा किए गए भेंट

in #dindori2 years ago

20220809_214229.jpg
डिंडौरी -तहसील मुख्यालय शहपुरा के वार्ड क्रमांक चार निवासी काशी अग्रवाल ने अपने 12 वर्षीय सुपुत्र आदर्श के जन्मदिन पर तहसीलदार शहपुरा अमृत लाल धुर्वे को 51 राष्ट्रीय ध्वज भेंट किए। आदर्श के चाचा अध्यक्ष संजीवनी सामाजिक जन कल्याण संस्था मुकेश अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष जन्मदिन पर कुछ न कुछ ऐसा करने का प्रयास रहता है, जिससे समाज कुछ प्रेरणा ले। विगत जन्म दिवसों पर कभी पौधारोपण किया गया तो कोरोना संकट काल के दौरान मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया। यह वर्ष आजादी का 75 वां वर्ष है, जिसे देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है, जिसके तहत हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। हर किसी को अपने घर अपने प्रतिष्ठान में तिरंगा फहराना है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए गौरवपूर्ण क्षण से कोई निर्धन जो तिरंगा क्रय न कर सके वह अपने घर पर तिरंगा फहराने से चूक न जाए। इस कारण विचार कर प्रशासन को कुछ तिरंगे ही भेंट किए गए, जिससे ये तिरंगे जरूरतमंदों में वितरित किए जाएं।