प़ड़रिया डैम की नहर फूटी, दस एक़ड़ फसल पानी में डूबी

in #dindori2 years ago

20220824_171557.jpg
डिंडौरी समनापुर। जिले के जनपद समनापुर अंतर्गत ग्राम प़ड़रिया में लगभग तीन दशक पूर्व निर्मित डैम की नहर रविवार की रात फूट जाने से कई एक़ड़ में लगे धान के खेत में पानी भर गया। किसानों की मानें तो ग्राम प़ड़रिया के समीप नहर का एक हिस्सा टूट गया, जिसके कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना है की डैम का निर्माण जल संसाधन विभाग द्वारा कराया गया है, जिसके देखरेख के लिए एक चौकीदार भी नियुक्त किया गया है। चौकीदार का काम समय समय पर नहर में होने वाले कटाव से अधिकारियों को सूचित करना है, जिससे समय से पहले मरम्मत करा दी जाए। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही के चलते नहर फूट गई।
20220824_172132.jpg
सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे जिम्मेदार

ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार की रात में बांध की नहर का एक हिस्सा फूट जाने से आसपास के खेत जलमग्न हो गए हैं। लगभग दस एक़ड़ से अधिक धान के खेत में पानी फैल गया है। इसकी जानकारी सुबह जिम्मेदार विभाग को दी गई। सूचना के बाद भी मौके पर कोई अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुंचा। लोगों ने यह भी बताया कि महीनों से इस नहर से पानी का रिसाव लगातार हो रहा था। जबकि मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये विभाग में आता हैं। मौके पर काम न कराते हुए कागजों में ही खाना पूर्ति करा दी जाती है।
IMG-20220823-WA0017.jpg
मुआवजा दिलाने की मांग

चौकीदार डीलन पिटानिया ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मछली पकडने के लिए नहर को तोड दिया जाता है। पीड़ित किसान रामसिंह पिता सुखसेन का कहना है की मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर के समक्ष शिकायत करने की मंशा से डिंडौरी पहुंचे थे, लेकिन गेट पर खडे दरबान ने अंदर नहीं जाने दिया। ऐसी स्थिति में आवक जावक में ही आवेदन देकर वापस लौट आए। पीड़ितों का कहना है कि सर्वे कराकर जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जाए।