दिग्विजय सिंह बोले- कल भरूंगा अध्यक्ष पद का नामांकन

in #digvijay2 years ago

digvijay_singh_1661873454.jpg

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वह शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वह शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है। कहा जा रहा था कि सिंह पहले अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच बैठक का इंतजार करेंगे। हालांकि, अब तक गहलोत को पार्टी प्रमुख से मिलने का समय नहीं मिला है। वह बुधवार रात दिल्ली पहुंच गए थे।
गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान सिंह ने कहा, 'मैं आज फॉर्म लेने आया हूं, संभवत: कल नामांकन भरूंगा।' इससे पहले उन्होंने मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साफ कर दिया था कि वह चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं। हालांकि, उस दौरान भी उन्होंने आलाकमान के निर्देशों को मानने की बात कही थी।
क्या कांग्रेस का प्लान बी है दिग्विजय की उम्मीदवारी?
खबरें थी कि राजस्थान संकट के बीच अधर में लटकी गहलोत की उम्मीदवारी के बाद सिंह को कांग्रेस ने स्टैंड बाय पर रखा था। कहा जा रहा था कि अगर अध्यक्ष चुनाव को लेकर सोनिया और गहलोत के बीच सहमति नहीं बनती है, तो पार्टी सिंह को शीर्ष पद के लिए मैदान में उतार सकती है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन है।
गहलोत पर दबाव की राजनीति!
कांग्रेस नेताओं का एक वर्ग मान रहा है कि सिंह को मैदान में उतारना गहलोत को लेकर दबाव की राजनीति का हिस्सा हो सकता है। इसके जरिए पार्टी यह संदेश देना चाहेगी कि वह सचिन पायलट के साथ अपनी जंग छोड़कर पार्टी प्रमुख के लिए तैयारी करें। सूत्रों ने यह भी बताया था कि राजस्थान में सियासी संकट के चलते ही सिंह अध्यक्ष पद की रेस में दोबारा शामिल हुए हैं।
अब तक नहीं मिला सोनिया से मिलने का वक्त
रविवार को राजस्थान में हुए सियासी घटनाक्रम के बाद खबरें आई कि गहलोत नेताओं को सफाई दे रहे हैं और उन्होंने फोन पर सोनिया से भी बात की है। हालांकि, बुधवार रात से दिल्ली में हैं और उन्हें अब तक पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात के लिए समय नहीं मिला है। गुरुवार को केसी वेणुगोपाल ने सोनिया से आवास पर जाकर चर्चा की थी। उसी दौरान मुकुल वासनिक भी गहलोत के साथ बैठक कर रहे थे।