Daler Mehndi Gets Bail: कबूतरबाजी केस में दलेर मेंहदी को हाई कोर्ट से मिली जमानत, दो साल की सजा हो गई माफ

in #digras2 years ago

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को 19 साल पुराने कबूतरबाजी मामले में बड़ी राहत मिली है। पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने दलेर मेहंदी की दो साल की सजा सस्पेंड कर उन्हें जमानत दे दी है। दलेर मेहंदी को इस साल जुलाई में गिरफ्तार किया गया था।
daler-mehndi-94222650.jpg
पॉपुलर पंजाबी सिंगर दलेर मेंहदी को कबूतरबाजी केस में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। कबूतरबाजी केस में दलेर मेंहदी को दो साल की सजा मिली थी, लेकिन कोर्ट ने सजा सस्पेंड कर सिंगर को जमानत दे दी है।
बॉलीवुड को कई हिट गाने देने वाले Daler Mehndi के खिलाफ साल 2003 में कबूतरबाजी के आरोप में केस दर्ज किया गया था। दलेर मेंहदी पर आरोप था कि वह भाई शमशेर के साथ मिलकर अवैध इमिग्रेशन ग्रुप चलाते थे। इसके जरिए वह साल 1998 से 1999 के बीच 10 लोगों को विदेश ले गए और वहीं छोड़ आए।

Sort:  

Plz like me my all post