युवा शक्ति संगठन एवं क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ के तत्वाधान में राम कलेवा का आयोजन
झांसी :श्री राम विवाह उत्सव विवाह पंचमी पर्व पर गांधी रोड स्थित श्री गोपाल जी महाराज मंदिर में संगीत में श्री राम कलेवा का आयोजन युवा शक्ति संगठन एवं क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ के अध्यक्ष अजीत राय की मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अजीत राय ने श्री गोपाल जी एवं राम दरबार का पूजन अर्चन किया 10 पक्ष आरती कर विवाह गारी गायन का शुभारंभ मधु अग्रवाल एंड पार्टी द्वारा किया गया जिसमें हरे बांस मंडप छाए सियाजू को ब्याहन राम आए बने दूल्हा छवि देखो भगवान की दुल्हन बनी सिया जानकी सखी चल चल जनक नगरिया में जहां राम जी मिलेंगे फूल बगिया में जैसी डेरो गाड़ी गाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया ।
इस अवसर पर राम सीता स्वरूप की पाओ पकड़े भी की गई कार्यक्रम में पंडित राधे चौबे संजीव शर्मा लक्ष्मी राय अर्चना दुबे रीता लोहिया जयंती अग्रवाल संगीता अशोक अग्रवाल चंद अग्रवाल आशा अग्रवाल मीनू टकसारी प्रशांत चौबे संजय डांगरी भरत करनानी अशोक शर्मा गायक अवध कौशल नीरज चौरसिया राजा राम कौशल डब्बू बिरथरे रमेश पंजाबी राजेंद्र चौरसिया उत्तम कुशल का विशेष रूप से सहयोग रहा अंत में पंडित संजीव दुबे ने आभार व्यक्त किया।