पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने की प्रेस वार्ता।

in #dholpur2 years ago

Screenshot_20220703_213104.jpgधौलपुर। नए एसपी धर्मेंद्र सिंह ने रविवार को पदभार ग्रहण करते ही प्रेस वार्ता कर जिले को अपराध मुक्त कराने की बात कही है। सीमावर्ती जिला होने पर संगठित अपराध की बात को स्वीकार करते हुए सुनियोजित तरीके से रणनीति बनाकर जिले से अपराध का खात्मा करने का दावा किया है।
एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा धौलपुर जिला उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश सीमाओं से लगा हुआ है। ऐसे में यहां संगठित अपराध पर नकेल कसी जाएगी। उन्होंने कहा अवैध हथियार सबसे बड़ा मुद्दा है,साथ ही बुजुर्ग महिला एवं बच्चों के अपराध को लेकर विशेष फोकस रहेगा। इनके लिए त्वरित अनुसंधान कर कार्यवाही को अंजाम दिया जाएगा। एसपी ने कहा पुलिस को साथ लेकर टीम वर्क के साथ काम किया जाएगा। पुलिसकर्मी अच्छा काम करने पर सम्मानित किए जाएंगे वही संदिग्ध गतिविधियों में पाए जाने पर दंडित भी दिया जाएगा।

Sort:  

दबंग अधिकारी है धर्मेंद्र सिंह यादव धौलपुर में अधिकारियों पर नकेल कस दी जाएगी