आठ साल के बच्चे का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Screenshot_2022-06-09-09-14-51-89_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg
बच्चे को दो माह पहले एक समुदाय विशेष के युवक ने गोद लिया था।गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। कविनगर थानाक्षेत्र में एक आठ वर्षीय बच्चे का जबरन धर्म परिवर्तन कराने संबंधित वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। लखनऊ पुलिस मुख्यालय से मामले का संज्ञान लेकर गाजियाबाद पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, राजेश नामक युवक ने ट्वीट किया कि एक आठ साल का अनाथ बच्चा, जिसे दो माह पहले एक समुदाय विशेष के युवक ने गोद लिया था। वह उसे बुलंदशहर ले गया। पहले उसके साथ बुरा व्यवहार किया गया। बच्चे को रोज पीटा जाता था।