उन्नाव में मां चंद्रघंटा की हुई पूजा

in #dharmik2 years ago

IMG_20220404_203033.jpgऋषिकांत दीक्षित: उन्नाव में चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन दुर्गा के स्वरूप में मां चंद्रघंटा के दर्शन के लिए सुबह से ही दुर्गा मंदिरों में खासी भीड़ देखने को मिली। राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गामंदिर में भोर पहर से भक्तों की कतारें लगी रहीं।

दिन भर मां का पूजा पाठ चलता रहा। मंदिरों में बज रहे मां के गीतों व भजनों से नगर भक्तिमय बना रहा सोमवार को मां चंद्रघंटा के स्वरूप के दर्शन के लिए मां के दरबार को भव्य तरीके से सजाया गया। दिनभर मां के जयकारे लगते रहे। आचार्य विनोद पांडे ने बताया कि मां चंद्रघंटा की विधिविधान से पूजा अर्चना करने से ऐच्छिक मनोकामनाएं पूरी होती है।

उपवास रखकर व दुर्गा शप्तशती पाठ करके भक्तों ने मां को प्रसन्न किया। मंदिरों में प्रसाद वितरण किया गया। वहीं जगह जगह मां के जागरण का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं महिलाओं ने माता के भजन गाये।

पोनी रोड स्थित सोमा गौरी, झंडेश्वरी देवी, महेश मार्ग स्थित मां सिद्धिदात्री, गांधीनगर स्थित काली मंदिरों, कंचन नगर में कंचना मंदिर, चंपापुरवा में मंशा देवी व दुर्गा मंदिर समेत अन्य दुर्गा मंदिरों में सुबह से लेकर देर रात तक पूजा पाठ चलता रहा। मंदिरों में प्रसाद वितरण किया गया। सुबह से ही मां के दरबार को अद्भुत रूप से सजाया गया।