शिवलिंग पर इन चीजों को चढ़ाने से प्रसन्न होंगे महादेव, शिव कृपा से होगी धन की वर्षा

in #dharm2 years ago

भगवान शिव को लोग अपना आराध्य देव मानते हैं। हिंदू धर्म में भगवान शिव शंकर को सभी देवों में सबसे उच्च स्थान प्राप्त है, इसलिए वे देवाधिदेव महादेव कहलाते हैं। भगवान शिव कालों के भी काल महाकाल हैं। इनकी कृपा से बड़ा से बड़ा संकट भी टल जाता है। भगवान शिव शंकर को मनुष्य तो क्या देवी-देवता, सुर-असुर, सभी पूजते हैं। माना जाता है कि भगवान शिव बहुत ही आसानी से प्रसन्न हो जाने वाले देवता हैं। वे केवल भाव के भूखे हैं। यदि कोई भक्त श्रद्धा पूर्वक उन्हें केवल एक लोटा जल भी अर्पित कर दे तो भी वे प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार कहा जाता है कि शिव पूजन में यदि आप कुछ विशेष उपाय करते हैं तो शिव जी की कृपा बनी रहती है। ऐसे में चलिए जानते हैं शिव जी को प्रसन्न करने वाले उपायों के बारे में..

21 बिल्व पत्रों पर चंदन से ''ऊँ नम: शिवाय'' लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे शिवजी प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा भक्तों पर बनी रहती है। इसके अलावा शिवजी के वाहन नंदी यानी बैल को हरा चारा खिलाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है और परेशानियों खत्म होती हैं।

तांबे के लोटे में जल लेकर काले तिल मिलाएं और शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ में ''ऊँ नम: शिवाय मंत्र'' का जाप करें। मान्यता है कि इससे शनि के दोष दूर होते हैं। ज्योतिष के अनुसार, घर में पारद शिवलिंग लेकर आएं और रोज इस शिवलिंग पूजा करें। इससे आपकी आमदनी बढ़ने के योग बन सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आटे से 11 शिवलिंग बनाएं। 11 बार इनका जलाभिषेक करें। इस उपाय से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं। शिवलिंग पर शुद्ध घी चढ़ाएं। फिर जल चढ़ाएं। इससे संतान संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं।mahashivratri-2022_1645702314.jpeg