युवा मोर्चा के धनला मंडल अध्यक्ष पद पर महेंद्र कुमार सरपटा मनोनीत।

in #dhanla2 years ago

IMG-20220723-WA0094.jpg धनला- भारतीय जनता पार्टी के अग्रिम संगठन युवा मोर्चा के धनला मंडल अध्यक्ष पद पर महेंद्र कुमार सरपटा को मनोनीत करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। भाजपा सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सवाई सिंह व पूर्व विधायक केसाराम चौधरी की अनुशंसा पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा एवं जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल ने महेंद्र कुमार को धनला मंडल अध्यक्ष पद पर मनोनीत कर युवा मोर्चा की कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए हैं कुमार के मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने पर जीवाराम राठौड़, वेनाराम चौधरी, जगदीश सोलंकी पूर्व प्रधान भंवर लाल सुमन किसान मोर्चा के डूंगर सिंह ने खुशी व्यक्त की है।