भारत माता यात्रा का  जोजावर में हुआ भव्य स्वागत।

in #dhanla2 years ago

IMG-20220603-WA0005.jpgधनला - निकटवर्ती जोजावर कस्बे में आज जनसंख्या समाधान फाउंडेशन राजस्थान की भारत माता यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नारायण चौधरी ने कहा कि जनसंख्या में संतुलन अत्यंत जरूरी है देश की एकता व अखंडता एवं भाईचारे के लिए जनसंख्या का संतुलित होना जरूरी है। उपस्थित लोगों को प्रदेश संयोजक नोहर मठ के रामनाथ अवधूत, यात्रा के प्रदेश महामंत्री लवेश मीणा, यात्रा के जिला अध्यक्ष खिमाराम चौधरी ढारिया, मारवाड़ जंक्शन के पूर्व विधायक केसाराम चौधरी, मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति के प्रधान मंगलाराम देवासी, भक्ति महाराज भी उपस्थित थे। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जोजावर यात्रा प्रभारी विनोद सेन ने बताया कि भारत माता यात्रा शुक्रवार सवेरे 11:00 बजे जोजावर पहुंची जहां यात्रा का मुख्य बस स्टैंड पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिवलाल रावल, नरपत जीनगर, महेंद्र रावल रावाराम देवासी वरिष्ठ कार्यकर्ता मुरलीदास, डाऊसिंह, गिसू लाल गिरिया, यूनुस सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे। वही आशापुरा में मिट्ठू सिंह विक्रम सिंह सहित अन्य ग्राम वासियों ने यात्रा का स्वागत किया।

Sort:  

Sundar