जमिनी विवाद को लेकर मनबढ़ो ने एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों को पीटकर किया घायल, पुलिस तैनात

in #dhanghata2 years ago

जमिनी विवाद को लेकर मनबढ़ो ने एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों को पीटकर किया घायल, पुलिस तैनात

  • धनघटा थाना क्षेत्र के लहुरेगांव में हुई घटना
  • दबंगो ने लाठी डंडों व चाकू से किया हमला, युवती से छेड़छाड़ का आरोप,
    धनघटा थाना क्षेत्र के लहुरे गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर दबंगो ने एक परिवार पर लाठी, डंडे व चाकुओं से हमला किया। इस दौरान घर मे मौजूद महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी किया गया। हमले में दम्पत्ति समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर थाने में दिया है लेकिन पुलिस ने देर शाम तक मुकदमा दर्ज नही किया। जिसका परिणाम यह हुआ कि मनबढ़ो ने मंगलवार की शाम फिर हमला बोल दिया। पीड़ित पक्ष ने जिसकी सूचना थाने पर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस के साथ थानाध्यक्ष धनघटा केडी सिंह पहुंचे तब जाकर मामला शांत हो सका। मौके पर पुलिस बल तैनात है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लहुरे गांव में राजकुमार वर्मा और राजाराम वर्मा के बीच में काफी समय से पुरानी रंजिश चल रही है। जिसमे दो-दो थानाध्यक्षों को भी बली का बकरा बनना पड़ा। पीड़ित पक्ष ने धनघटा थाने पर तहरीर देकर बताया कि विवाद न्यायालय में विचाराधीन होने बावजूद भी सोमवार को राजकुमार की पत्नी माया देवी व परिवार के अन्य लोग नाग पंचमी का पर्व मना रहे थे। उसी दौरान राजाराम वर्मा के घर के आधा दर्जन से ज्यादा लोग लाठी, डंडा, रॉड व चाकू से राजकुमार के परिजनों पर हमला बोल दिया। इस हमले में अंकित, आदर्श, खुशी, अंकिता, माया देवी, राजकुमार वर्मा घायल हो गए। दबंगो ने घर मे मौजूद महिलाओं के साथ अश्लील हरकत भी किया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थित पैदा हो गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन इस बीच हमलावर फरार होने में कामयाब हो गए। तहरीर में माया देवी ने कहा कि हमलावरों ने उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ भी किया और उनके गुप्तांग में लाठी से वार भी कर दिया। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैसर बाजार ले जाया गया है। परन्तु धनघटा पुलिस-प्रशासन ने देर शाम तक मुकदमा दर्ज नही किया। जिसका परिणाम यह हुआ कि मनबढ़ो ने मंगलवार की शाम फिर हमला बोल दिया और दिवाल तोड़ते हुए पशुओं के रहने का पशु शेड व नाद के साथ-साथ मोटर साइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। जमीन पर लगे आम के पेड़ो को भी काटकर फेंक दिए। विवाद बढ़ता देख पीड़ित पक्ष ने जिसकी सूचना थाने पर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ थानाध्यक्ष धनघटा केडी सिंह पहुंचे तब जाकर मामला शांत हो सका। मौके पर पुलिस तैनातपुलिस ने देर शाम तक मुकदमा दर्ज नही किया। जिसका परिणाम यह हुआ कि मनबढ़ो ने मंगलवार की शाम फिर हमला बोल दिया। पीड़ित पक्ष ने जिसकी सूचना थाने पर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस के साथ थानाध्यक्ष धनघटा केडी सिंह पहुंचे तब जाकर मामला शांत हो सका। मौके पर पुलिस तैनात है।।
    इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक केडी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच की जा कर रही है कि दूसरे पक्ष के लोग मंगलवार की शाम फिर से हमलावर हो गये। घटना के बाद से ही मौके पर पुलिस तैनात हैं। घटना की जांच जारी है।