जांच पड़ताल के बाद भी दुसाध जाति प्रमाण पत्र में हीलाहवाली बैठक पर किया गया चर्चा

in #dhanghata2 years ago

जांच पड़ताल के बाद भी दुसाध जाति प्रमाण पत्र में हीलाहवाली बैठक पर किया गया चर्चा
IMG-20220802-WA0220.jpg
गिने चुने दुसाधों का प्रमाण पत्र किया जा रहा है जारी सौतेला व्यवहार से दुसाध समाज आक्रोशित,ऐतिहासिक योजना पर किया गया विचार

जाति प्रमाणपत्र को लेकर दुसाध/ढाढ़ी समाज बार बार प्रशासन को अवगत करा रहा कि दुसाध/ढाढ़ी समाज के साथ तहसील कर्मी भेदभाव कर रहे हैं।और गिने चुने लोगों का प्रमाण पत्र निर्गत कर रहे हैं।लेकिन प्रशासन अपनी मनमानी पर उतर गया है।बिना किसी आदेश के दुसाध जाति प्रमाण पत्र पर रोक लगा दिया है।जिससे दुसाध/ढाढ़ी आक्रोशित है। मंगलवार को अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद के बस्ती मंडल अध्यक्ष लालचंद्र दुसाध के अध्यक्षता में नाथ नगर निबिअहवा पोखरा शिव मंदिर पर एक आवश्यक बैठक आयोजित किया गया।बैठक में समाज के लोगों ने समाज के विकास पर चर्चा किया।राजनीति से लेकर शिक्षा व सरकारी योजनाओ से अछूता होने पर प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।बस्ती मंडल अध्यक्ष लालचंद्र दुसाध ने कहा कि दुसाध समाज जब तक शिक्षित व संगठित नही होगा तब तक यह समाज किसी न किसी का कठपुतली बनकर अपने हक अधिकार से वंचित रहेगा।आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए शिक्षित व संगठित होना होगा।तभी हक अधिकार मिलेगा।संतकबीरनगर में प्रशासन की मनमानी से दुसाध जाति प्रमाण पत्र मामले में प्रशासन की हीलाहवाली से दुसाध समाज में रोष व्याप्त है।बस्ती मंडल अध्यक्ष लालचन्द्र दुसाध ने कहा कि प्रशासन जिले में सौतेला व्यवहार कर रहा है।कागजी कोरम पूर्ती के बाद भी तहसील प्रशासन मौन है।तहसील प्रशासन जानबूझकर ब्यवस्था बिगड़ने पर तुला है।प्रशासन का यही कारनामा चलता रहा तो किसी भी प्रकार की अनहोनी होने पर पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।प्रशासन अपनी मनमानी पर अंकुश लगाने में पूरी तरह असमर्थ है।जो सभी आदेश को दरकिनार करके गिने चुने लोगों का दुसाध प्रमाण पत्र मनमानी ढंग से निर्गत कर रहा है।जबकि समस्त तहसीलों से कागजी कोरम पूर्ति अन्य तहसीलों से भी जाँच पड़ताल कराकर कागजात पूरा होने के वावजूद भी दुसाध जाति का प्रमाण पत्र सार्वजनिक नही जारी कर रहा है।जिससे दुसाध/ढाढ़ी समाज बेहद आक्रोशित है।इस मौके पर सिकंदर दुसाध, उदय राज उर्फ सोनू ,अतुल दुसाध, कोमल दुसाध, धर्मेंद्र दुसाध,सिधारी दुसाध, लाल धर,ब्रह्मदेव दुसाध,शशिकांत सोनू पासवान,राजेश कुमार, अजय दुसाध, महकू प्रसाद राणा प्रताप, रामअचल दुसाध गुड्डू दुसाध आदि दुसाध समाज के लोग मौजूद रहे।