हैंसर नगर पंचायत घोषित होने पर अनुभव शुक्ल ने विधायक का आभार जताया

in #dhanghata2 years ago

IMG-20220719-WA0073.jpgIMG-20220719-WA0072.jpgसन्तकबीरनगर। हैंसर क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से चल रहे संघर्षों का फल आज मिला है। कैबिनेट की बैठक में हैसर बाजार को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद निश्चित तौर पर द्वारा का पिछड़ापन दूर होगा। उक्त बातें भाजपा नेता व हैंसर क्षेत्र के युवा समाजसेवी अनुभव शुक्ल ने कहीं। उन्होंने कहा कि पिछले कई बार से क्षेत्र में चुनावी मुद्दा नगर पंचायत रहा है। इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में हैंसर क्षेत्र की जनता ने भाजपा के विधायक पद के प्रत्याशी गणेश चौहान से अनुरोध किया था। इसके बाद गणेश चौहान ने हैंसर के व्यापारियों व आम जनता को आश्वस्त किया था सत्ता में आने के बाद हम सबसे पहले क्षेत्र को नगर पंचायत का दर्जा दिलाएंगे। मंगलवार को कैबिनेट की मंजूरी के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल कायम हो गया। उन्होंने कहा कि लगातार स्थानीय विधायक गणेश चौहान के नेतृत्व में चौमुखी विकास हो रहा है और अब इस विकास में चार चांद हैंसर नगर पंचायत बनने के बाद लग जाएगा। क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा सरकार कटिबद्ध है। अनुभव शुक्ल ने कहा कि हैंसर क्षेत्र के विकास के लिए हर की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने इस निर्णय के लिए धनघटा के विधायक गणेश चंद्र चौहान के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा भाजपा के प्रदेश मंत्री त्र्यंबक त्रिपाठी, पूर्व सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ला भाजपा के जिला मंत्री फतेह बहादुर सिंह उर्फ जोखई सिंह सहित तमाम लोगों का आभार प्रकट किया है।