कांवरियों के द्वारा निशुल्क लंगर का हुआ शुभारंभ

in #devghar2 years ago

IMG-20220714-WA0037.jpgदेवघर। श्रावण माह के शुभारंभ के साथ ही कांवड़ यात्रा 2022 की शुरुआत हो गई है। जय मां गंगे और बम बम भोले के जयकारों के बीच शिवभक्त सुल्तानगंज से बाबा बैजनाथ देवघर के लिए गंगाजल लेकर अपने-अपने तरीके से बढ़ने लगे हैं। वही रास्तो में अनेक संस्थावो ने कावरियों की सेवा के लिए अपने अपने स्टाल लगा लिए है। इसी क्रम में देवघर से 3 किलोमीटर पहले बांक में कांवरिया पथ पर उतर प्रदेश के मऊ व गाजीपुरIMG-20220714-WA0043.jpg जिले से शिव सेवा भक्त मंडल के सदस्य अभिषेक सिंह व अजित सिंह ने डाक बम व कांवरिया बम के लिए निशुल्क रहने, सर्बत, चाय, गर्म पानी, व खाने के लिए लंगर का शुभारंभ कावरियों से नारियल तोड़वाक़े बाबा के जयघोष से शुभारम्भ किया। इस कार्य क्रम में मुख्यरूप से राजीव तिवारी, आशुतोष पांडेय, अभय सिंह, जितेंद्र सिंह, शेषनाथ, प्रसिद्धि, सोनू सहित सभी भक्तो ने कांवड़ यात्रा पर आये शिवभक्तों का स्वागत कर उन्हें प्रसाद व फल वितरित किये।IMG-20220714-WA0031.jpg