देसूरी में नवनियुक्त रेंजर ने पदभार ग्रहण किया

in #desuri2 years ago

कुम्भलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य के देसूरी रेंज अधिकारी पद पर नवनियुक्त रेंजर सुरेंद्रसिंह सोनिगरा ने गुरूवार को कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान वन्यजीव कर्मचारियों ने स्वागत किया। रेंजर सोनिगरा ने अभयारण्य क्षेत्र के बारे में जानकारी ली।
वही रेंजर भेरूसिंह राठौड़ ने पद्दोन्नति होने पर कुशलगढ़ में पदभार ग्रहण किया। जबकि रेंजर सुरेन्द्रसिंह लूनी नदी परियोजना से स्थानांतरित होकर देसूरी आये है। नवनियुक्त रेंजर सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मेरी नॉकरी की पहली पोस्टिंग देसूरी रेंज में ही हुई थी।वे मूलतः सादड़ा गांव के निवासी है।