सादड़ी नगर पहुँचे R L P के जिला अध्यक्ष बाबुलाल चौधरी ने की जनसुनवाई।

in #desuri2 years ago (edited)

IMG-20220708-WA0017.jpgसादड़ी नगर पालिका क्षेत्र में आय दिन हाथ लारियों,पानीपुड़ी, गुल्फ़ी वाले जैसे गरीब लोगों को आय दिन नगर पालिका प्रशासन द्वारा परेशान किया जा रहा था। आज राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के बाली विधानसभा प्रत्याशी एवं जिला अध्यक्ष बाबुलालनजी चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता रोहित जी गुर्जर,जिलाध्यक्ष पाली माधुराम जी चौधरी, युवा मोर्चा जिला सदस्य पी.पी.घाँची, देसुरी ब्लॉक उपाध्यक्ष कांतिलाल जी सुथार सहित आरएलपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने साथ में रहकर हाथ लारियों व आम जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान जिला अध्यक्ष बाबुलाल चौधरी ने बताया कि देसुरी उपखण्ड अधिकारी से बात कर ली है। अधिकारी के द्वारा हाथ लारियों की व्यवस्था नही हुई तो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आगे का कदम उठाने के लिए भी तैयार रहेगी।

Sort:  

👍