नारलाई में 75 फिट लम्बा तिरंगा हाथों में थाम शान से निकाली तिरंगा रैली

in #desuri2 years ago

IMG-20220813-WA0056.jpgनारलाई में 75 फिट लम्बा तिरंगा हाथों में थाम, शान से निकाली तिरंगा रैली

दो सौ से अधिक बाइक सवार समेत सैकड़ो लोग हुए शामिल

देसूरी। नारलाई कस्बे में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत व नारलाई सरपंच शेखर मीणा के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा रैली ग्राम पंचायत भवन से चारभुजा मन्दिर,तपेश्वर महादेव मन्दिर,मुख्य बस स्टेण्ड से शनिश्चर मन्दिर,मस्जिद से होते हुए विरावाव से शनिचर मन्दिर से बाजार होते हुए पुनः पंचायत पहुची। इस दौरान तिंरगा फहराते हुए दो सौ से अधिक बाइक सवार शामिल हुए। साथ ही सैकड़ो की तादाद में लोगो ने भाग लिया।
वही बस स्टेण्ड पर 75 फिट लम्बा तिंरगा लहराकर देशभक्ति के नारे लगाए गए। यह तिरंगा कार्यक्रम में आकर्षक का केंद्र रहा। तिरंगा यात्रा को लेकर युवाओं में काफी जोश देखने को मिला।

रैली के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बाली विधायक राणावत ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए देश की आजादी में स्वंतत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया। उन्होंने आजादी में अमृत महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया। सरपंच शेखर मीणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि तिरंगा देश का शान है। रैली को सफल बनाने पर आभार व्यक्त किया।

इस दौरान बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत, नारलाई सरपंच शेखर मीणा,समाजसेवी अमरसिंह राजपुरोहित,थानाधिकारी मुकेश कुमार,प्रभूदास वैष्णव,रमेश चौधरी,अमृत मालवीय,कानाराम,घीसुलाल,राजेंद्र सिंह गहलोत,भंवरलाल मेघवाल,प्रकाश माली,दीपाराम,भरत श्रीमाली,बगदाराम,रविपुरी गोस्वामी,सुभाष जणवा समेत कई लोग मौजूद थे।

Sort:  

https://wortheum.news/@kunalagrawal#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my news.🙏🏻🙏🏻