बारवा की पुत्र वधु को राजपुरोहित गौरव अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित

देसूरी।IMG-20220617-WA0023.jpgब्रह्मपुत्र सेना एवं समाज की जाजम ग्रुप की और से आयोजित होने वाले प्रोग्राम युथ वर्ल्ड राष्ट्रीय राजपुरोहित गौरव अवार्ड 2022 के अंतर्गत,
राष्ट्र निर्माण व समाज की प्रगति में अनवरत रूप से कार्यरत 51 युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा|
नई दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में बाली क्षेत्र के गांव बारवा निवासी चन्दन सिंह राजपुरोहित की पुत्रवधु नीतू सिंह राजपुरोहित को कत्थक नृत्य(कला) में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। जिसकी जानकारी होने पर उनके स्वजन और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

बचपन से ही नीतू सिंह को नृत्य का जुनून था। जिसके चलते उन्होंने स्नातक स्तर की पढ़ाई
करने के बाद 2014 में बृहद गुजरात संगीत विश्वविद्यालय से कत्थक मैं विशारद की डिग्री पूर्ण की। जिसके बाद उन्होंने वडोदरा में रहकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
नीतू सिंह ने बताया कि समाज में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन बढि़या गाइडेंस और प्लेटफार्म नहीं मिलने की वजह से कला अंदर ही दब जाती है, साथ ही बेटियों को शिक्षा के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में आगे आने की सलाह दी।