कलयुगी पुत्र ने अपनी माँ को कर दिया हत्या।

in #desh2 years ago

कलयुगी पुत्र ने अपनी माँ को कर दिया हत्या।

●पुलिस पकर कर ले गई।
●भैस चराने के दौरान दिया घटना को अंजाम।
IMG-20220605-WA0123.jpg

चोरौत:-थाना क्षेत्र के भुतहा गांव में रविवार की सुबह एक पत्नी के विक्षोह में कलयुगी पुत्र के द्वारा मां की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। जिसकी पहचान उक्त गांव के ही निवासी नागेश्वर राय के 62 वर्षीय पत्नी मरनी देवी के रुप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह के एएसआई रविन्द्र नाथ यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजने के साथ ही डीएसपी पुपरी को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष के निर्देश पर घटनास्थल के लिए रवाना हुए एएसआई रविन्द्र नाथ यादव ने परिजनों द्वारा शव को घर पर ले आने की जानकारी मिलने पर मृतक के घर पहुंचकर शव को जहां अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया। वहीं डीएसपी विनोद कुमार एवं थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर मुआयना किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त महिला गांव के पश्चिम सुरसंड थाना क्षेत्र के बघाड़ी गांव स्थित सरेह में भैंस चराने गई थी। जहां पिछा कर मानसिक रूप से विक्षिप्त पुत्र सुरेन्द्र राय ने लाठी डंडा से मार मारकर हत्या कर दिया है। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने आरोपी पुत्र को सुरसंड पुपरी पथ में गिरफ्तार कर सुरसंड थाना के के हवाले कर दिया है।