भलुअनी नगर पंचायत घोषित होने पर लोगों में खुशी

in #deorianews2 years ago

IMG-20220727-WA0001.jpgदेवरिया। भलुअनी को नगर पंचायत घोषित होने पर क्षेत्र के लोंगों ने खुशी व्यक्त किया है।भाजपा नेता दिनेश गुप्त ने नगर पंचायत की घोषणा होने पर क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र का विशेष आभार व्यक्त किया। जिले की तीन नगर पंचायतों की घोषणा के बाद विधायक द्वारा विशेष रूप से प्रयास कर भलुअनी को नगर पंचायत का दर्जा दिलाया गया।भलुअनी आगमन पर विधायक दीपक मिश्र का व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक को मीठा खिलाकर व अंगवस्त्र प्रदान कर बधाई देते हुए आभार ज्ञापित किया।विधायक दीपक मिश्र शाका ने कस्बा स्थित हनुमान मन्दिर में दर्शन करते हुये आशीर्वाद लिया।
इस दौरान संतोष मद्धेशिया,अभिषेक गुप्ता,शौर्य सिंह मण्डल, विजय वर्मा,जयप्रकाश मद्धेशिया,रामप्रवेश मद्धेशिया, उमेश राजभर, विनोद मद्धेशिया,पप्पू वर्मा, मनोज गुप्ता, हरेंद्र मल्ल, प्रिन्स मद्धेशिया,सुनील चौरसिया, शुभम मद्धेशिया, किशन जायसवाल, लल्लन राजभर,संतोष यादव,नवनीत पाठक,उमाशंकर मद्धेशिया,जैनेंद्र सिंह,कपिल मद्धेशिया ने हर्ष जताया है।