तिरंगा अभियान की सफलता के लिए बनी रणनीति

in #deorianews2 years ago

IMG-20220728-WA0000.jpg देवरिया। भारतीय जनता पार्टी बैकुंठपुर मंडल कार्यसमिति की बैठक रामलाल त्रिपाठी महाविद्यालय पिपरा शुक्ल पर संपन्न हुआ। विधायक सुरेंद्र चौरसिया व जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पांजलि व वंदे मातरम के साथ बैठक का शुभारंभ किया । सुरेंद्र ने कहा कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाली और घर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता मनोयोग से जुटे, जिससे सफल बनाएं। कहा कि तिरंगा झंडा राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं स्वाभिमान का प्रतीक है। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर घर-घर तिरंगा लहराना चाहिए। प्रत्येक बूथों पर मन की बात सुनने व आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगे की सफल आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने पार्टी के कर्म योगियों से विकास की किरण आम जन तक पहुंचाने के लिए संवाद स्थापित किया।अध्यक्षता रामेश्वर पांडेय आडवाणी मंडल अध्यक्ष व संचालन संजय सिंह महामंत्री ने किया। इस अवसर पर सुनील मिश्रा, भारत भूषण जायसवाल, उपेंद्र तिवारी, जिला पंचायत सदस्य, कामाख्या तिवारी, विनोद तिवारी, पुण्य प्रकाश पांडेय,मृत्युंजय पांडेय, वीरराज गुप्ता, राजकुमार सिंह, दीपू खरवार, ब्रह्मानंद मिश्रा,शैलेंद्र पांडेय, अविनाश कुमार राय, रमेश मिश्र,चंद्र वर्मा, पूर्व चेयरमैन बनारसी गुप्ता, मुन्ना चौहान, पवन कुमार, आदि उपस्थित रहे।