पूर्व महापौर ने सदर बाज़ार क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया की रोकथाम हेतु चलाया अभियान

in #dengue2 years ago

पूर्व महापौर श्री जय प्रकाश ने सदर बाज़ार क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया की रोकथाम हेतु चलाया जागरूकता अभियान*

पूर्व महापौर श्री जय प्रकाश ने आज डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया की रोकथाम हेतु सदर बजार क्षेत्र के पहाड़ी धीरज में जागरूकता अभियान चलाया। श्री जय प्रकाश ने बताया कि दिल्ली नगर निगम डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया की रोकथाम के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ये मौसम डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया फैलाने वाले मच्छरों की उत्पत्ति के लिए अनुकूल है जिसे देखते हुए हमें और सतर्क रहने की आवश्यकता है।

IMG-20221015-WA0005.jpg

श्री जय प्रकाश ने बताया कि निगम के डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स (डीबीसी) और मलेरिया विभाग के कर्मचारी डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया की रोकथाम के लिए नियमित कार्य कर रहे हैं ताकि मच्छरों को पैदा होने से रोका जा सके।

श्री जय प्रकाश ने नागरिकों से अपील की कि वे घर की छत और आस-पास कबाड़ जैसे टूटे गमले, कप, बर्तन, टायर आदि खुले में ना छोड़े जिसमें पानी जमा हो सकता हो। क्योकि डेंगू एवं चिकुनगुनिया फैलाने वाला मच्छर जमा पानी में ही पनपता है।