हरदोई में कांग्रेसियों का धरना, बोले सरकार के इशारे पर काम कर रही जांच एजेंसी

in #demonstration2 years ago

IMG_20220727_174059.jpgहरदोई। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी द्वारा हो रही पूछताछ के विरोध में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों समेत विभिन्न कार्यकर्ताओं ने पुलिस लाइन के सम्मुख स्थित तिकोनिया पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना दिया।

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहां की ईडी सरकार के इशारे पर काम कर रही है। हमारी नेता सोनिया गांधी को परेशान किया जा रहा है। सरकार के मनमाने रवैए का कांग्रेस मुंह तोड़ जवाब देगी। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार को संसद में विपक्ष के सवाल उठाने से डर लगता है। उन्होंने कहा कि तानाशाहों और अंग्रेज परस्तों से लड़ना कांग्रेस को बखूबी आता है। कांग्रेश अपनी नाकामी छुपाने के लिए यह सब कर रही है। जनता सब देख रही है, आगामी लोकसभा चुनाव में जनता सरकार की तानाशाही को मिटाने का कार्य करेगी।

धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पीएल रावत, पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राम सिंह, जिला सचिव सुरेंद्र पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय सहित कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।