थाना रानी बाग के अलर्ट पेट्रोलिंग स्टाफ ने दो ईव टीज़र, जो कार चला रही महिला को छेड़ रहे थे, को पकड़ा

in #delhipolice2 years ago

थाना रानी बाग के अलर्ट पेट्रोलिंग स्टाफ ने दो ईव टीज़र, जो कार चला रही महिला को छेड़ रहे थे, को पकड़ा, महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनज़र थाना रानी बाग के सतर्क पेट्रोलिंग स्टाफ ने चलती कार में एक महिला से छेड़खानी करने वाले दो व्यक्तियों को पकड़ा है,

IMG-20220729-WA0145.jpg

         ,घटना का संक्षिप्त विवरण,

शिकायतकर्ता 'ए' निवासी पश्चिम विहार, दिल्ली, उम्र -32 वर्ष ने बताया कि वह दिल्ली के पीतमपुरा गांव में एक कंपनी में मैनेजर है। 26.07.22 को पूर्वाह्न लगभग 11:50 बजे जब वह अपनी कार से अपने कार्यालय जा रही थी, तो दो अज्ञात लड़के जो कि DL 6CT 6565 नंबर की कार में थे, उसका पीछा करने लगेऔर जब वह मधुबन चौक के फुटओवर ब्रिज के सामने पहुंची, तो उक्त लड़कों ने अपनी कार को उसकी कार के सामने रोक दिया I तद्पश्चात, उपरोक्त कार से एक लड़का उतरा और उपरोक्त महिला का हाथ पकड़ा और उसके साथ बहसबाजी करने लगा I इसी दौरान मधुबन चौक के फुट ओवर ब्रिज के पास गश्त कर रहे थाना रानी बाग के पेट्रोलिंग स्टाफ ने देखा कि दो लोग एक महिला से बहस कर रहे हैं I स्टाफ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा तो उक्त महिला ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी और पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों की पहचान 1. राहुल पुत्र वीरेंद्र निवासी एच. नं. जी/4/168, सेक्टर-11, रोहिणी, दिल्ली, उम्र- 31 साल, और 2. अर्जुन पुत्र सुरेश पाल सिंह निवासी मकान नंबर 279, वीपीओ रिठाला, दिल्ली, उम्र-28 वर्ष। अतएव: उक्त महिला के बयान पर थाना रानी बाग में धारा 354(ए)/354(डी)/509/34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है और उपरोक्त दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया ।

         ,आरोपी व्यक्ति की रूपरेखा,
  1. राहुल पुत्र वीरेंद्र निवासी एच. नं. जी/4/168, सेक्टर-11, रोहिणी, दिल्ली, आयु-31 वर्ष।
  2. अर्जुन पुत्र सुरेश पाल सिंह निवासी मकान नं. 279, वीपीओ रिठाला, दिल्ली, आयु-28 वर्ष,