मानसून संकट पर भाजपा प्रवक्ता ने निगम कमिश्नर को चेताया

in #delhi4 months ago

Screenshot_2024-03-04-20-42-10-80_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg

नई दिल्ली, 2 जून: दिल्ली में मानसून लगभग आ ही चुका है। यहां हर बारिश में वाटर लॉगिंग और जर्जर इमारतों का गिरना एक बड़ी समस्या रहती है। इससे होने वाली जन क्षति को कम करने के लिए नगर निगम मानसून पूर्व एक सर्वे करती है। दिल्ली प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर का कहना है कि इस वर्ष नगर निगम ने जर्जर इमारतों के होने वाला सर्वे नहीं किया है। कपूर ने इस बाबत निगम कमिश्नर को एक पत्र लिखकर इस ओर ध्यान आकृष्ट किया है।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि इस साल हमारे सामने अत्यधिक गर्मी का मौसम है और इसके परिणामस्वरूप संरचनात्मक कमजोर संपत्तियों में दरारें तेजी से उत्पन्न हो रही हैं और मॉनसून की शुरुआत के साथ ऐसी इमारतें मौसम की मार का सामना नहीं कर पाएंगी। उनका कहना है कि हर साल हम देखते हैं कि मॉनसून के दौरान अनेक संरचनात्मक कमजोर इमारतें गिर जाती हैं, जिनमें अक्सर मानव जीवन पर भी घातक प्रभाव पड़ता है।
कपूर ने पत्र में कमिश्नर से मांग की है कि वह खतरनाक इमारतों का सर्वेक्षण करने के लिए सभी जोनों के साथ उन ज़ोनल उप आयुक्तों को विशेष रूप कहें जिनके क्षेत्र में कमजोर इमारतों की अधिक संख्या है। उनकी मांग है कि खतरनाक भवनों के मालिकों को भवन खाली करने, मरम्मत और पुनर्विकास की चेतावनी जारी की जाये।

Sort:  

हाय गर्मी