आप पार्टी पर फिर लगा महिला उत्पीड़न का आरोप

in #delhi2 months ago

Screenshot_2024-07-18-10-14-04-82_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg

18 जुलाई, नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले ही पार्टी के आला नेता घोटाले के आरोप में सलाखों के पीछे हैं। बची खुची कसर स्वाति मालीवाल पिटाई प्रकरण ने पूरी कर दी। अब ताजा मामला पार्टी के राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के यूथ विंग सेक्रेट्री सौरभ शेखावत का सामने आया है। जिन पर विधानसभा क्षेत्र की एक महिला से मार पीट का आरोप लगा है। खास बात ये है कि इसकी वीडियो भी सामने है।

         दिल्ली प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि यह विडिओ क्लिप उनके पास राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के इंद्रपुरी वार्ड से आई है।विडिओ में कुछ लोग एक लड़की को मारपीट रहे हैं। उनका कहना है कि मार पीट का कारण तो विडिओ में समझ नही आ रहा है लेकिन इतना मालूम पड़ा है कि वीडियो में नीली शर्ट में जो लड़का एक लड़की को मार रहा है वह राजेंद्र नगर विधानसभा का आम आदमी पार्टी की युवा विंग का सेक्रेट्री सौरव शेखावत है।

   कपूर का कहना है कि लगता है वैभव के बाद अब आप नेताओ द्वारा महिलाओं का उत्पीड़न चलन बन गया है। उन्होंने घटना पर आप पार्टी और स्थानीय विधायक दुर्गेश पाठक से भी स्पष्टीकरण मांगा है।