एमसीडी की समितियों के चुनाव को लेकर आप को घेरा

in #delhi2 months ago

Screenshot_2024-03-04-20-42-10-80_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg

नई दिल्ली 11 जुलाई : दिल्ली नगर निगम के वैधानिक समितियों के चुनाव नही होने को लेकर दिल्ली भाजपा ने सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को घेरा है। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की आम आदमी पार्टी की हठधर्मी के चलते गत डेढ़ वर्ष से स्थाई समिति, वैधानिक समितियाँ एवं वार्ड समितियाँ ना बन पाने के कारण आज दिल्ली नगर निगम के स्वच्छता एवं सामान्य रखना जैसे मूल काम तक ठप्प हो गये हैं।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी दिल्ली नगर निगम को निगम एक्ट से नही अपनी मनमर्जी से चलाना चाहती है जिसके चलते नगर निगम में जहाँ वर्तमान वर्ष में अनुसूचित जाति का महापौर होना चाहिए था वहाँ वर्ष के साढे तीन माह खत्म होने के बाद भी अनुसूचित समाज को प्रतिनिधित्व नही मिल पाया है क्योंकि केजरीवाल पार्टी नियमानुसार चुनाव नही करवाना चाहती।

कपूर का कहना है कि आम आदमी पार्टी को मालूम है कि नगर निगम का राजनीतिक प्रतिनिधित्व गणित कुछ ऐसा है कि स्थाई समिति का चुनाव होगा तो वह हारेगी। जिस वजह से वह स्थाई समिति चुनाव नही होने दे रही है। परिणामस्वरूप नगर निगम की सभी बड़ी योजनाएं ही नही अनेक नियमित काम भी रूक गये हैं।

कपूर ने कहा है की "आप" को यह भी मालूम है की 12 में से 5 वार्ड समितियों के अध्यक्ष का चुनाव भी वह हारेगी तो इसलिए वह वार्ड समितियाँ नही बनने दे रही है।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि आज महापौर ने हठधर्मी से बिना भाजपा पार्षदों को पूर्व सूचना दिये सेंट्रल क्षेत्र की वार्ड समिति की बैठक करनी चाही जो निगम एक्ट के विरूद्ध है जिसका भाजपा पार्षदों ने विरोध किया।

दिल्ली भाजपा मांग करती है कि यदि "आप" को दिल्ली की जनता की चिंता है तो तुरंत नगर निगम की स्थाई समिति एवं वार्ड समिति के चुनाव होने दे और अनुसूचित जाति का महापौर बनने दे।

Sort:  

किस्सा कुर्सी का