जिम्मेदारी से भागना और बहाने बनाना आप पार्टी की फितरत है : सचदेवा

in #delhi27 days ago

Screenshot_2024-08-20-16-11-00-41_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7.jpg

नई दिल्ली 19 अगस्त : दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी और दिल्ली नगर निगम की महापौर के बयानों के बाद भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर फिर से हमले किए हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी जिम्मेदारी से भागने वाली पार्टी है।

उन्होंने बताया कि कल महापौर डा. शैली ओबरॉय ने निगमायुक्त को पत्र लिखकर स्वच्छता पर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुऐ कहा की स्वच्छता सेवाएं सुनिश्चित करना निगमायुक्त का काम है। उसके तुरंत बाद आज जल बोर्ड मंत्री आतिशी ने भी अपनी सभी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए मुख्य सचिव से जल बोर्ड के 11 सर्किल में सीवर सफाई सुनिश्चित करने के लिए 11 आई.ए.एस. अधिकारी नियुक्त करने की मांग कर डाली है।

सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली में जलजमाव की स्थिती से हो रही मौतों से बौखलाई मंत्री आतिशी अब अपनी जिम्मेदारी को दूसरों पर डाल रही हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की दिल्ली में जल बोर्ड के प्रत्येक सर्किल में पर्याप्त अधिकारी एवं कर्मचारी सीवर सफाई सुनिश्चित करने के लिए नियुक्त हैं पर खेद पूर्ण है कि अधिकारी तो अपना काम सुनिश्चित करते हैं पर जनता के वोट से चुने गए 62 विधायकों ने जनता को पूरी तरह निराश किया है।

सचदेवा ने कहा है की जल बोर्ड अधिकारीयों एवं कर्मचारियों के काम का निरीक्षण करना सीवर सफाई सुनिश्चित करना जल बोर्ड मंत्री एवं विधायकों का काम है पर खेद है की वह अपनी जिम्मेदारी निभाने के अधिकारियों पर दोषारोपण करने में लगे हैं।

आतिशी बताएं की यदि निरीक्षण भी अधिकारियों का काम है तो दिल्ली वाले विधायक क्यों चुनते हैं।