शास्त्री नगर में पानी को लेकर प्रदर्शन

in #delhi3 months ago

Screenshot_2024-06-17-17-58-24-92_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg

17 जून, नई दिल्ली : दिल्ली में पानी की किल्लत की समस्या विकराल होती जा रही है। इससे सामान्य वर्ग के इंसान का जीना मुहाल होता जा रहा है। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां आए दिन प्रदर्शन कर रही हैं। सोमवार को भाजपा की तरफ से उत्तरी दिल्ली के शास्त्री नगर में प्रदर्शन हुआ। जिसका नेतृत्व उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व मेयर जयप्रकाश ने किया।

      इस अवसर पर जेपी ने कहा कि बूंद बूंद पानी के लिए त्राहिमाम त्राहिमाम मचा हुआ है लेकिन केजरीवाल सरकार हाथ पैर हाथ धरे बैठी है| केजरीवाल सरकार के जल मंत्री आतिशी मार्लेना सिर्फ प्रेस कांफ्रेंस करके लोगों की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रही है और लोगों को राहत देने के लिए कुछ भी नहीं कर रही| दिल्ली की स्लम बस्तियां,  झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र एवं अनधिकृत कॉलोनी में लोग पानी की बाट जोह रहे हैं| दिल्ली को पीने के पानी की राहत दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश कार्यरत है| भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश लगातार संघर्ष कर रही है एवं पानी आंदोलन चला रही है|
   उन्होंने कहा कि आंदोलन के तीसरे दिन प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में दिल्ली की 70 की 70 विधानसभा पर मटका फोड़ आंदोलन किया गया| जयप्रकाश ने कहा पिछले 10 सालों से हर वर्ष गर्मी आते ही पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती है| दिल्ली सरकार यह बताएं की दिल्ली को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए कौन-कौन से ठोस कदम उठाए गए| जयप्रकाश ने दिल्ली सरकार पर यह आरोप लगाया की जल बोर्ड का सदस्य होने के नाते उन्होंने समय-समय पर दिल्ली सरकार एवं जल बोर्ड को पत्र लिख लिखकर सुझाव
  1. अनेकों जगह पानी के पाइपलाइन पुरानी होने के कारण गल गई है एवं पानी का लगातार रिसाव होता रहता है, जिसकी मरम्मत एवं नई पाइपलाइन की आवश्यकता है।
  2. दिल्ली में पानी की वितरण व्यवस्था को ठीक कराना।
  3. पानी के टैंकरों से होने वाले रिसाव पर एवं टैंकर माफिया पर नियंत्रण करना।
  4. दिल्ली में नेचुरल वाटर बॉडीज की मरम्मत कराकर उनमें पानी स्टोर करना एवं दिल्ली के अंदर वर्षा के पानी की स्टोरेज की व्यवस्था करना।
    एवं अन्य कई महत्वपूर्ण सुझाव भेजे गए लेकिन सुझाव भेजने के बाद भी दिल्ली सरकार ने कहीं पर भी कोई प्रयास नहीं किया| जयप्रकाश ने दिल्ली सरकार को चेताया की या तो वह कोई ठोस कदम उठाए अन्यथा अपने पद से इस्तीफा दे|
    जयप्रकाश ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा यह वही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस है जो अभी कुछ दिन पहले गठबंधन करके भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे| चुनाव खत्म होते ही यह लोग आपस में लड़ रहे हैं| इन लोगों की लड़ाई सत्ता की लड़ाई है जबकि भाजपा सेवा, सुशासन और लोक कल्याण की राजनीति करती है| जब तक लोगों को राहत नहीं मिलेगी हम यह आंदोलन जारी रखेंगे|
Sort:  

पानी री पानी