भाजपा निगम वार्ड समिति चुनाव जीतेगी : राजा इकबाल सिंह

in #delhi12 days ago

Screenshot_2024-09-04-10-45-31-88_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7.jpg

दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा है कि निगम वार्ड समितियों के पीठासीन अधिकारी ना नियुक्त करना महापौर डा. शैली ओबरॉय एवं आम आदमी पार्टी की ना सिर्फ वार्ड समिति बल्कि स्टैंडिंग कमेटी में भी हार की स्वीकृति है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि नगर निगम के दो साल आम आदमी पार्टी ने बर्बाद कर दिए हैं, वार्डों में विकास कार्य ठप्प हैं। ऐसी स्थिती बन गई है जहाँ नगर निगम आयुक्त को संवैधानिक प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करवाना होगा।

उनका कहना है कि भाजपा कल निगम वार्ड समिति चुनाव जीतेगी।