हेमंत सोरेन और सुनीता केजरीवाल से मुलाकात पर भाजपा की प्रतिक्रिया

in #delhi2 months ago

Screenshot_2024-07-14-07-03-07-86_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7.jpg

नई दिल्ली, 14 जुलाई : बदलते राजनीतिक घटनाक्रम में झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना समेत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। इस पर दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि सोरेन और केजरीवाल परिवारों के बीच की मित्रता और संबंध देखकर दिल्ली के लोग बिल्कुल भी हैरान नहीं हैं, क्योंकि दोनों पर आर्थिक अपराध के आरोप हैं।

उन्होंने कहा कि सोरेन और केजरीवाल दोनों ही सार्वजनिक संसाधनों को अपने राजनीतिक और आर्थिक विकास का स्रोत मानते हैं।

दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि सोनिया गांधी और लालू यादव से लेकर शरद पवार और हेमंत सोरेन तक ये वे लोग हैं, जिनके खिलाफ रामलीला मैदान में इंडिया अगेंस्ट करप्शन द्वारा अनशन किया गया था और आज जो लोग आई.ए.सी. के दिनों में केजरीवाल का समर्थन करते थे, वे जरूर सोच रहे होंगे कि वह कितने रंग बदलने वाले गिरगिट जैसे व्यक्ति है।