भाजपा ने जल संकट को लेकर आप पर साधा निशाना

in #delhi4 months ago

Screenshot_2024-04-12-17-55-00-87_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7.jpg

नई दिल्ली, 29 मई : गर्मी अपने चरम पर है। राजधानी दिल्ली में पारा 50 का आंकड़ा छूने को बेताब है। ऐसे में पानी की किल्लत ने दिल्लीवासियों का जिना मुहाल किया है। इसे लेकर जहां दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी हरियाणा सरकार पर कम पानी देने का आरोप लगा रही है तो वहीं, भाजपा दिल्ली सरकार पर समय रहते समस्या पर ध्यान नहीं देने का दोष मढ रही है।
जल संकट को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बयान जारी कर दिल्ली सरकार की खिंचाई की है। उनका कहना है कि राजधानी में जल संकट कोई नई बात नही है। इसीलिए सरकारें समर एक्शन प्लान बनाती हैं। जिसकी बैठकें मार्च महीने से ही शुरू हो जाती है। लेकिन मौजूदा सरकार ने मार्च में इस पर ध्यान नहीं दिया। सचदेवा की मानें तो अप्रैल और मई महीने में दिल्ली सरकार केवल राजनीतिक खेल और जेल से बेल के खेल में उलझी रही। जिसका खामियाजा दिल्ली की जनता को उठाना पड़ रहा है।
सचदेवा ने सवाल किया है कि दिल्ली सरकार जल संकट के लिए अब हरियाणा को दोष दे रही है लेकिन वे ये नही बता रहे हैं कि अतिरिक्त जल आपूर्ति के लिए उन्होंने क्या किया। सचदेवा का सवाल है कि पंजाब में आप की सरकार है और हिमाचल में आप गठबंधन की सरकार। इसके बावजूद दिल्ली सरकार ने इन राज्यों से अतिरिक्त जल आपूर्ति के लिए क्या कदम उठाए हैं ? इसके अलावा टैंकर माफिया पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी भी सरकार की थी, जिसमे में वे फिर बुरी तरह फेल रहे। सचदेवा का कहना है कि दिल्ली में पर्याप्त जल आपूर्ति दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी थी, लेकिन सरकार केवल कोर वादे करने में ही व्यस्त रही।

Sort:  

पानी री पानी