दोतरफा बात करती है आम आदमी पार्टी : कपूर

in #delhi3 months ago (edited)

Screenshot_2024-06-21-21-25-13-24_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg

नई दिल्ली 21 जून : दिल्ली प्रदेश भाजपा ने आज आम आदमी पार्टी पर दो तरफा बात करने का आरोप लगाया। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि यह खेदपूर्ण है कि दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज न्यायपालिका को भी अपने राजनीतिक चश्मे से देखते हैं।

      कपूर की माने तो जो फैसला उनके पक्ष में आता है सौरभ भारद्वाज एवं अन्य आम आदमी पार्टी नेता उसको सत्य की जीत बताते हैं पर ज्यों ही फैसला इनके विपरीत जाने लगता है तो यह न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर प्रश्नचिन्ह लगाने लगते है। कपूर ने कहा कि आज सौरभ भारद्वाज सहित सभी "आप' नेता यह सवाल उठाते रहे की राउज एवेन्यू न्यायालय का लिखित आदेश आने से पहले ही ई.डी. बेल रुकवाने दिल्ली उच्च न्यायालय चली गई पर "आप" नेता यह भूल जाते हैं की उन्होने भी न्यायालय के लिखित आदेश से पहले ही जीत का जश्न मना डाला था।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि सौरभ भारद्वाज एक संवैधानिक पद पर बैठे मंत्री हैं और उन्हे न्यायपालिका के फैसलों पर टिपण्णी करने से बचना चाहिए।

Sort:  

News ko chhota krke post kiya kijiye vikas bhai like

Like bhi nhi kr pa rhe hai aapki news ko hum