अखिल भारतीय कराटे चैम्पियनशिप 2022 में दिल्ली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन

in #delhi2 years ago

17 से 19 जुलाई 2022 को पूणे महाराष्ट्र में सम्पन्न हुई अखिल भारतीय कराटे चैम्पियनशिप 2022 में दिल्ली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने अनिकेत गुप्ता के नेतृत्व में खेलते हुए व्यक्तिगत रूप से दीपिका धीमान - स्वर्ण पदक, प्रणय शर्मा - स्वर्ण पदक, नवीन भिंडिया -रजत पदक , मनीष - स्वर्ण पदक, हर्ष - स्वर्ण पदक, यश शर्मा - कांस्य पदक,अख्तर - रजत पदक, मनोज दोहिया- रजत पदक, श्वेता - कांस्य पदक, शिवम् - कांस्य पदक जीतकर दिल्ली राज्य का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन वर्ल्ड कराटे फेडेरेशन द्वारा मान्यताप्राप्त महासंघ द्वारा किया गया। दिल्ली टीम की अगुवाई हानशी भारत शर्मा महासचिव कराटे एसोसिएशन ऑफ दिल्ली ( KAD )द्वारा की गई । दिल्ली टीम कप्तान अनिकेत गुप्ता का व्यक्तित्व रूप से राष्ट्रीय स्तर पर यह लगातार 37 वां मैडल (15 वर्ष में)है । दीपीका धीमान लगातार 32 मैडल (12 वर्ष में) जीतकर सफलता प्राप्त की । प्रतियोगिता में संजय महारैल‌ द्वारा दिल्ली टीम के कोच का कार्यभार संभाला। दिल्ली टीम के सभी खिलाड़ियो ने शानदार प्रदर्शन का श्रेय शानदार नेतृत्व के लिए हानशी भारत शर्मा महासचिव कराटे एसोसिएशन ऑफ दिल्ली को दिया।IMG-20220629-WA0155.jpg