मोस्ट वांटेड आरोपियों में शामिल फरीद पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, बाकियों की तलाश जारी

in #delhi2 years ago

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल से एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम इस मामले में आरोपियों की तलाश के लिए कई दिनों से बंगाल में डेरा डाले हुए थी।
वांटेड आरोपियों में शामिल फरीद पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, बाकियों की तलाश जारी
दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल से एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम इस मामले में आरोपियों की तलाश के लिए कई दिनों से बंगाल में डेरा डाले हुए थी।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जहांगीरपुरी हिंसा में मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने जहांगीरपुरी हिंसा के मोस्ट वांटेड आरोपियों में से एक फरीद को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया। इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम कई दिनों से पश्चिम बंगाल में डेरा डाले हुए थी। अब उसे कामयाबी मिली है। फरीद पर दिल्ली में पहले से 6 मुकदमे दर्ज हैं। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सुबह जफ़र और बाबुद्दीन को भी गिरफ्तार किया है। इन दोनों को दिल्ली से बृहस्पतिवार की सुबह गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में ये तीनों एक ही दिन गिरफ्तार किए गए हैं।मालूम हो कि हनुमान जन्मोत्सव के दौरान निकाले गए जुलूस पर जहांगीरपुरी इलाके में उपद्रव हुआ था। इस दौरान दिल्ली पुलिस के आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। पुलिस पर पत्थरों, बोतलों और अन्य से हमला कर दिया गया था। इसके बाद कई इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। दिल्ली पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने के लिए कई टीमों को जिम्मेदारी सौंप दी थी। घटना से जुड़े लोगों की डिटेल जुटाकर उनको गिरफ्तार करने की तैयारी की गई।क्राइम ब्रांच की एक टीम पश्चिम बंगाल में डेरा डाले हुए है। ये भी जानकारी में आया था कि हिंसा के दौरान इलाके में 20 लोग सक्रिय थे, ये सभी आपराधिक किस्म के हैं। हिंसा के दौरान इन सभी के मोबाइल की लोकेशन उसी इलाके में मिली मगर उसके बाद से अब तक इनके नंबर बंद है। पुलिस का कहना है कि ये सभी हिंसा के बाद इलाके से गायब है और कहीं दूसरी जगह जाकर छिप गए हैं।मालूम हो कि जहांगीरपुरी इलाके में हुई घटना के बाद से पुलिस अब तक कुल 30 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने इस बारे में जानकारी साझा की थी। उन्होंने बताया था कि इस घटना में सबसे पहले कुल 23 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें से 8 आरोपियों पर पहले से मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया था कि गिरफ्तार किए गए लोगों में एक यूनुस इमाम भी शामिल है, उसके पिता का नाम शेख हामिद है। उसका दूसरा नाम सोनू है। घर वाले उसे सोनू के नाम से ही पुकारते हैं। इसके अलावा जिनके पश्चिम बंगाल भाग जाने के बारे में सूचना मिली थी उनको खोजने के लिए टीमें वहां डेरा डाले हुए हैं। उन सभी को पकड़ा जाएगा उसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।